Popular Posts

बुधवार, 10 जनवरी 2024

अडानी अंबानी टाटा वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट में सबने निवेश का किया ऐलान

 अडानी  अंबानी टाटा वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट में सबने निवेश का किया ऐलान 

  Vibrant Gujrat Gloval Summit :   वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में देश और दुनिया के तमाम बड़े बड़े कारोबारियों ने हिस्सा लिया  , इस दौरान सभी अधिकांश उधोगपतियो ने गुजरात में कई बड़े निवेश का ऐलान किया |

           Vibrant Gujrat Gloval Summit :  आज वाइब्रेंट गुजरात समिट का 10वां संस्करण है बता दे की जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने 2003 में पहला  वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट का उद्धघाटन किया था | आज लगभग  20 साल बाद 10वें वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट है | जिसमे प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ देश दुनिया तमाम उधोग जगत के लोग इस वाइब्रेंट समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे है |

       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट में कहा की आज दुनिया भारत को  स्थिरता के एक महत्वपूर्ण  स्तम्भ के रूप में देख रहा है   | और वह एक ऐसे मित्र के रूप में उभरा है जिस पर भरोसा किया जा सकता है |

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की 10 साल पहले भारत दुनिया के शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में 11वें  स्थान पर था लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है | 



       वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान किस उद्योगपतियों ने क्या निवेश का ऐलान किया जिसे आप नीचे देख सकते है 

 (i)  Reliance industry  गुजरात में कार्बन फाइबर प्लांट लगाएगी  :  रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश ने बुधबार यानि आज घोषणा किया है की उनकी कंपनी हजीरा में भारत की ग्लोवल स्तरीय कार्बन फाइबर प्लांट लगाएगी | उन्होंने ने कहा है की रिलायंस इंडस्ट्री जामनगर में 5000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन गंगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है | iइससे  बड़ी संख्या में लोगो को रोजगार मिलेगा | तथा गुजरात को ग्रीन उत्पादों का प्रमुख एक्सपोर्टर बनाने में सहायता होगी | uउन्होंने कहा की रिलायंस गुजरात को ग्रीन एनर्जी के मामले में ग्लोबल लीडर्स बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है | 

     मुकेश अंबानी ने कहा की रिलायंस ने पिछले 10 सालो में पुरे भारत में लगभग 150 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है जिसमे एक तिहाई से अधिक निवेश अकेले सिर्फ गुजरात में किया है  |


( ii)  Adani Group Gujrat में करेगा 2 lलाख करोड़ का निवेश :  - देश के बड़े उधोगपति गौतम अदानी  ने आज यानि बुधवार को ऐलान किया है की गुजरात में दो लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा | जिससे राज्य में लगभग एक लाख से अधिक लोगो को रोजगार मिलेगा | उन्होंने कहा की गुजरात में ग्रीन एनर्जी पार्क का निर्माण करेगा जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा | 

   ( iii) TATA GROUP : ने भी गुजरात में निवेश का ऐलान किया है -   टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधबार को घोषणा किया है | उन्होंने कहा है की टाटा समुह गुजरात राज्य के धोलेरा में सेमीकंडक्टर प्लांट का निर्माण करेगा  | उन्होंने कहा की 2 Mमहीने में लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए 20 Gगीगावाट की गीगा फैक्ट्री शुरू करने वाला है इससे लोगो को रोजगार का अवसर भी मिलेगा | 

  (iv)  Maruti Suzuki  करेगी गुजरात में निवेश :  mमारुती सुजुकी मोटर कारपोरेशन के चेयरमैन ने बुधवार को घोसना किया की मारुती सुजुकी इंडिया गुजरात में 35000  करोड़ का निवेश करेगा | uउन्होंने ने कहा की मारुती सुजुकी इंडिया गुजरात में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगा | उन्होंने ने कहा की इस प्लांट का उत्पादन क्षमता 10  लाख यूनिट्स वार्षिक होगी 


     अन्य कंपनियों के चेयरमैन ने गुजरात में निवेश का ऐलान किया है | 

गुरुवार, 4 जनवरी 2024

बिहार के सरकारी स्कूलो का टाइम बदला

        बिहार के सरकारी स्कूलो का टाइम बदला 

बिहार में इस समय ठण्ड बढ़ गई है | देखा जाए तो बिहार के कुछ  क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक ठंड पड़ने लगा है , बहुत से लोग जो सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक जाते थे वह भी कम हो गया है | बहुत से लोग मॉर्निंग वॉक जाना बंद कर दिया है |  ठण्ड का असर बच्चो के शिक्षा पर भी पड़ने लगा है | ठण्ड के कारण छोटे छोटे बच्चो के विद्यालय जाने में काफी दिक्कत हो रही है बच्चे ठण्ड के कारण स्कूल जाना नहीं चाहते | और बच्चे के माता पिता भी इस ठण्ड में स्कूल भेजना नहीं चाहते | खबर निकलकर यह आ रही है की बहुत जल्द ही  सभी जिलों में इस ठण्ड के चलते बच्चो के हित में रखकर शीघ्र ही कोई निर्णय लिया जाएगा | 
         इस निर्णय में निश्चित ही स्कूल के समय में कुछ बदलाव संभव है या हो सकता है की अगले आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया जाएगा | 

         इस बीच कोसी प्रमंडल के आयुक्त ने शीतलहर के मद्देनजर स्कूल के टाइमिंग में बदलाव किया है | 

     प्रमंडलीय आयुक्त का स्कूल के समय में बदलाव तीन जिले सहरसा , मधेपुरा तथा सुपौल में प्रभावी हो जायेगा | आयुक्त उपरोक्त तीन जिलों के जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कक्षा एक से आठ तक का स्कूल का सञ्चालन सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक और कक्षा नौ से बारहवीं तक का टाइमिंग सुबह 9;30 से 4 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है | 

बुधवार, 3 जनवरी 2024

केंद्रीय मंत्री @AmitShah नई दिल्ली में तुअर दाल उगाने वाले किसानों के लिए पंजीकरण, खरीद और भुगतान पोर्टल लॉन्च करेंगे

 

केंद्रीय मंत्री @AmitShah नई दिल्ली में तुअर दाल उगाने वाले किसानों के लिए पंजीकरण, खरीद और भुगतान पोर्टल लॉन्च करेंगे। 


           केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दाल उगाने वाले किसानो के लिए पंजीकरण और भुगतान पोर्टल लांच करेंगे | वह दालों में आत्मनिर्भरता पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे Iइस पोर्टल को लॉन्च होने से किसानो को पंजीकरण और पेमेंट के लिए आसान हो जायेगा जिससे किसानो काफी फायदा होगा उसे इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा |


▪️ इस किसान-केंद्रित पहल का उद्देश्य NAFED और NCCF द्वारा खरीद, सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं और प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण के माध्यम से तुअर दाल उत्पादकों को बेहतर कीमतों के साथ सशक्त बनाना है, जिससे घरेलू दालों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।

भारतीय रेलवे ने ठण्ड में घने कोहरे के दौरान रेल परिचालन के को सुनिचित करने के लिए फॉग डिवाइस का बंदोवस्त किया

   भारतीय रेलवे ने ठण्ड में घने कोहरे के दौरान रेल परिचालन के को सुनिचित करने के लिए फॉग डिवाइस का बंदोवस्त किया 

      भारतीय रेलवे ने घने कोहरे में रेल  परिचालन को सही ढंग  से सही समय में  परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने 19742 फॉग  डिवाइस का बंदोबस्त किया है |


        भारतीय रेलवे ने हर साल सर्दीयो में घने कोहरे में सही ढंग से रेल परिचालन के अपना खास इंतजाम करती है | इस वार भी रेलवे ने खास बंदोबस्त किया है | 
 
       भारतीय रेल ने हर वर्ष ठण्ड शुरू होते ही घने कोहरे के दौरान विशेष रूप से देश के उत्तरी भाग में बड़ी संख्या में ट्रेने प्रभावित होती है | जिसके लिए रेलवे खास इंतजाम करती है | सुचारु रूप से रेल परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने कोहरे के दौरान 19742 फॉग डिवाइस का बंदोबस्त किया है | इससे ट्रेन सेवाओं की विश्वनीयता में सुधार होगी तथा इससे लेट लतीफे को कम करने में भी मदद मिलेगी तथा सभी यात्रिओ को को सुरक्षा बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है | 
       
         बताते चले की फॉग डिवाइस एक जीपीएस पर आधारित नेविगेशन डिवाइस होती है |जो ट्रेन ड्राइवर अर्थात लोको पायलट को घने कोहरे की स्थिति में ट्रेन को चलाने में मदद करता है | यह डिवाइस लोको पायलट को सिन्गलो , मानवयुक्त तथा मानव रहित लेवल क्रासिंग को , स्थाई गति प्रतिबन्ध जैसे निश्चित स्थलों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है | इस सिस्टम से भौगोलिक क्रम में आनेवाले तीन निश्चित स्थलों में से लगभग पांच सौ मीटर तक की ध्वनि सन्देश के साथ साथ अन्य संकेत मिलता है | 


UP के पूर्व CM Aअखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

 UP के पूर्व CM Aअखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज 

       उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है , उन्होंने X (पूर्व  Twitter ) पर ट्वीट किया और कहा है की बीजेपी सिर्फ हवा हवाई बाते करता है |


            उन्होंने कहा की बीजेपी उत्तरप्रदेश के लिए सिर्फ सिर्फ हवा हवाई बाते करते रहता है | उन्होंने कहा की उत्तरप्रदेश के लिए हवा हवाई बाते करने वाले माननीय ये भी तो बताए की एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कितनी ग्रोथ रेट होनी चाहिए और वास्तव में अभी कितनी है , सिर्फ हवा में बाते करने से नहीं होता |


          उन्होंने ये भी कहा की देश को सबसे ज्यादा सांसद  देने वाला राज्य को कितने एक्सप्रेसवे मिला ,  जो राज्य सबसे ज्यादा सांसद देकर प्रधानमंत्री देने में अहम् भूमिका निभाते है उस राज्य को कितने एक्सप्रेसवे मिला | 

        उन्होंने यह भी कहा की बात करें इन्वेस्मेंट की कितनी जमीनी स्तर पर उतरा और इस इन्वेस्टमेंट से कितना उत्पादन हुआ और इससे कितने लोगो को रोजगार मिला |

हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत , सेबी के जाँच को ठहराया सही

 हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत , सेबी के जाँच को ठहराया सही 

      अडानी हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार यानि 3 जनवरी को को सेबी के जाँच के लिए तीन महीने का और समय दिया है चीफ जस्टिस के बेंच ने यह फैसला सुनाया है | कोर्ट ने अडानी ग्रुप को राहत देते हुए इस मामले में सेबी के जाँच को सही ठहराया है | साथ ही कोर्ट ने सेबी के जाँच में दखल देने से इंकार कर दिया है |
   चीफ जस्टिस ने कहा कि सेबी के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में प्रवेश करने की अदालत की शक्ति सिमित है | कोर्ट ने यह भी कहा की सेबी ने 22 मामले में से सेबी ने 20  मामले की जाँच पूरी कर लिया है साथ ही अन्य दो मामले के जाँच के लिए कोर्ट ने सेबी को 3 mमहीने का समय दिया है |
     सुप्रीम कोर्ट का मानना है की जाँच को सेबी से SIT को ट्रांफर करने का कोई आधार नहीं है |
     बता दे की पिछले साल 24 नवम्वर को कोर्ट ने फैसला को सुरक्षित रखा था |  CJI  ने कहा था की हमें अमेरकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को तथात्मक रूप से सही मानने का कोई जरुरत नहीं है |

याचिकाकर्ता द्वारा एक्सपर्ट कमिटी के पूनर्गठन की मांग तथा दूसरे  याचिका में सेबी द्वारा रिपोर्ट देने ने देरी के लिए सेबी पर अवमानना की कार्बाइ करने की मांग की गई थी |

            इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा की बेंच ने कहा था कि यह कमिटी के साथ बहुत अन्याय होगा और लोग सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त समिति में काम करना बंद कर देंगे | इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा था की मार्किट रेगुलेटरी सेबी को सभी मामले में जाँच पूरी करनी होगी |
      

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में क्या होने वाला आगे? सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

 अडानी-हिंडनबर्ग मामले में क्या होने वाला आगे? सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज 

     Adani-Hindenburg Case: अडानी-हिंडनबर्ग के  मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि शेयर बाजार नियामक सेबी को बदनाम करने का कोई कारण नहीं है | 


    Adani-Hindenburg Case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  आज यानि बुधवार (3 जनवरी) को  सुबह लगभग 10.30 बजे के आसपास अपना फैसला सुनाएगा|  याचिकाकर्ता ने मामले को  नए सिरे से जांच करने की की मांग की है | याचिकाकर्ता का  कहना है कि ग्रुप के शेयर में हुए निवेश की जांच होनी चाहिए  | हालांकि सेबी ने कहा कि उसने सभी पहलुओं की जांच पहले ही कर ली है |
        इससे पहले 24 नवंबर को सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था | अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों मूल्यों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है  |  ग्रुप ने सभी आरोपों से मना करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है | 

        सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में क्या कहा था?

कोर्ट ने 24 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि शेयर बाजार नियामक सेबी को बदनाम' करने का उसके पास कोई कारण नहीं है| जिसने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच की थी|  अदालत ने कहा था कि बाजार नियामक ने जो किया है | उस पर संदेह के लिए उसके सामने कोई सामग्री नहीं है |

     


share market :नए साल में इस आईपीओ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , तीन से चार दिन में निवेशकों का पैसा हो जायेगा डबल , एक हजार गुना भरा IPO

 नए साल में इस आईपीओ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , तीन से चार दिन में निवेशकों का  पैसा हो जायेगा डबल , एक हजार गुना भरा IPO 

  Share market :     नए साल  2024 में एक और IPO   की शेयर मार्केट में एंट्री होने वाली है इस IPO में निवेशकों ने गजब का रेस्पोंस दिखाया है , अगर ग्रे मार्किट की बात करे तो यह आईपीओ अच्छे प्रीमियम पर है |


 share market :   शेयर मार्केट में नए साल 2024 में Kay Cee energy & infra के IPO ने ऐसी एंट्री मारी है कि यह पुरे रिकॉर्ड तोड़ दिया है Iइस आईपीओ को निवेशकों को गजब का रेस्पॉन्स मिला है , इस आईपीओ को लगभग 1052.45 गुना सब्सक्राइब किया गया है | अगर देखा जाए तो इस IPO  में सबसे ज्यादा रियल निवेशकों ने दांव लगाया है | इस IPO  के सदस्ता के लिए 28 दिसम्बर 2023  में खुला था और 2  जनवरी को बंद हो गया |आज यानि 3 जनवरी को इसके शेयर का अलॉटमेंट हो सकता है | पांच जानकारी को इसके शेयर NSE पर लिस्ट होंगे |

     KAY Cee Energy & infra के IPO का साइज 29.5 लाख शेयरों का है यह कंपनी IPO  के द्वारा 15.93 लाख करोड़ जुटाना चाहती है इस कंपनी के IPO   के प्राइस बैंड 51  रूपए से 54 रूपए प्रति शेयर है | यह केवल NSE पर लिस्ट होंगे | इस कंपनी के 1 एक लोट का साइज देखा जाए तो 2000 शेयर का है | जिसके लिए निवेशकों को कम से कम  102000    रुपये का निवेश करना पड़ा तथा  अधिकतम 4 लॉट यानि 432000 रुपये तक का निवेश करना था |

     निवेशको का पैसा जल्द ही डबल होने की उम्मीद है 

Kay Cee energy & Infra  के लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्किट में यह धमाल मचाया हुआ है |  देखा जाए तो इस कंपनी का आईपीओ का भाव प्रति शेयर प्राइस 54 रूपए है | लेकिन इस कम्पनी के IPO का भाव 65 रुपये GMP  दिखा रहा है | इसका मतलब यह हुआ की कम्पनी का स्टॉक्स प्राइस बैंड से 65 रूपए अधिक भाव पर लिस्ट हो सकता है | ऐसा उम्मीद है की शेयर बाजार में लिस्ट होते ही अपने  निवेशकों का पैसा डबल कर सकता है |


            इस कंपनी के IPO  के बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ हुई 

  अगर देखा जाय तो Kay Cee Energy & Infra के  IPO की बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ हुई है |  इसके आईपीओ को 1052.45 गुना सब्सक्राइब किया गया है | इसमें सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों ने दांव लगाया है |  
     रिटेल निवेशकों ने 1311.1 गुना सब्सक्राइब किया है वही देखा जाए तो Non institutional निवेशक 1668.97 गुना तथा qualified institutional buyers 127.71 गुना सब्सक्राइब किया है | 

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

SHARE BAZAR : NIFTY में स्टैण्डर्ड डोजी कैंडल एक्टिवेट हुआ , अब यह लेबल टुटा जाता है तो बाजार में होगी बड़ी गिरावट

 SHARE BAZAR : NIFTY  में स्टैण्डर्ड डोजी कैंडल एक्टिवेट  हुआ , अब यह लेबल टुटा जाता है तो बाजार में होगी बड़ी गिरावट  

      शेयर बाजार ने आज यानि मंगलवार को गिरावट का सिलसिला जारी रहा , निफ़्टी 76.10 अंक  या 0.35 फीसदी गिरकर 21665.80 पर बंद हुआ | बैंक निफ़्टी 472.65 अंक या 0.98 फीसदी गिरकर 4776165 पर बंद हुआ | सेंसेक्स 379.46 अंक या 0.53  फीसदी गिरकर 71892.48 पर बंद हुआ |


    निफ़्टी में सोमवार यानि 01 जनवरी को डेली चार्ट पर स्टैण्डर्ड डोजी कैंडल बानी थी | इसी के लो पर आज यानि मंगलवार को शेयर मार्केट के कामकाज की शुरुआत हुई | और पुरे दिन बाजार दबाव में रहा |


      मार्केट के इस रिकवरी में फार्मा इंडेक्स का बहुत महत्वपूर्ण रोल रहा |  सभी फार्मा कंपनी का शेयर अच्छी खासी बढ़त में रही जिसके कारन मार्केट को रिकवरी करने में मदद मिली | मेटल और एनर्जी सेक्टर के स्टॉक्स में भी बढ़त रही जिसके कारण निफ़्टी को  रिकवरी करने में यह सेक्टर भी मदद पहुंचाई |  फिरभी निफ़्टी लगभग 76 अंक गिरकर ही  Lलगभग 21665. पर बंद हुआ |

     निफ़्टी डेली चार्ट पर सोमवार यानि एक जनवरी को बनी डोजी कैंडल आज के गिरावट के बाद एक्टिव हो गई है और निफ़्टी ने 21555.65 का निचला स्तर छुए  |  हालाँकि इस लेवल से सुवह ने निफ़्टी बॉटम फार्मेशन बनाकर सपोर्ट लिया और बड़ी मोसकत के बाद लगभग 100 अंक रिकवरी करने में कामयाब रहा | इस समय यूएस पॉजिटिव था इसलिए मार्केट में थोड़ी रिकवरी हुई |

     निफ़्टी में डेली टाइम फ्रेम पर हैमर कैंडल बनाई जिसकी क्लोजिंग कल के स्टैण्डर्ड डोजी के विक के ठीक निचे हुई | इस सप्ताह के शुरुआत ने रिपोर्ट में कहा गया था | की निफ़्टी के लिए 21800 के ऊपर क्लोज करना थोड़ा मुश्किल है वही से सेलर हावी हो रहे है |

    

SHARE MARKET NEWS : गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्किट बाजार जानिए कल यानि 03 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

 SHARE MARKET NEWS : गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्किट बाजार  जानिए कल यानि 03 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल 

     Share market : उतार चढाव बीच बड़े बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा जिसके कारन आज काफी हद तक बाजार पर दबाव बना रहा |  आज निफ्टी  76.10 या 0.35 फीसदी गिरकर लगभग  21665.80 पर बंद हुआ एक्सपर्ट का मानना है की  निफ्टी 21800 के ऊपर मजबूती जे साथ बंद होने में कामयाब होने में ही बाजार में तेजी रहने की संभावना है |
    आज यानि 2 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ , आज निफ्टी  76.10 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर लगभग 21665.80  के आसपास बंद हुआ , बैंक निफ़्टी आज  472.65 अंक या 0.98 फीसदी गिरकर 47761.65 के आसपास बंद हुआ , सेंसेक्स भी 379 .46 अंक  गिरावट के साथ 71892.48  के आस पास बंद हुआ | FINNIFTY 110.95 या 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 21346.15 पर बंद हुआ 
    आज शेयर बाजार को देखा जाय तो लगभग 1691 शेयर के भाव बढे है जबकि 1631 शेयर के भाव गिरे है   |
   एलकेपी सिक्युरिटीज के रूपक डे का कहना है की डेली निफ्टी चार्ट एक वियरीश कैंडल बना है | जो निकट की अबधि में गिरावट रहने का संकेत है | जब तक निफ़्टी 21750 sसे निचे रहेगा तब तक बाजार कमजोरी का ट्रेंड बने रहने की उम्मीद है |
       अगर बैंक निफ़्टी को देखा जाय तो आज यानि 2 जनवरी को पुरे कारोबारी दिन लगातार मंदी  का दबाव देखने को मिला जिसके कारन बैंक निफ़्टी 48000 के अहम सपोर्ट के निचे बंद हुआ |

       

सोमवार, 1 जनवरी 2024

Share market news : मोतीलाल ओसवाल ने कहा 2024 में भी शेयर बाजार में तेजी रह सकती है , उन्होंने ने अपने पसंदीदा शेयर के बारे में बताए ?

 Share market news : मोतीलाल ओसवाल ने कहा 2024 में भी शेयर बाजार में   तेजी रह सकती है , उन्होंने ने अपने पसंदीदा शेयर के बारे में बताए  ? 

     ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है की शेयर बाजार में अभी तेजी बना रहेगा | दुनिया के सबसे प्रमुख देशो में भारत की फाइनेंसियल ग्रोथ सबसे ज्यादा है इसलिए बाजार में और तेजी की उम्मीद है | 
             SHARE MARKET :       ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है की शेयर बाजार में अभी तेजी बना रहेगा | दुनिया के सबसे प्रमुख देशो में भारत की फाइनेंसियल ग्रोथ सबसे ज्यादा है | इसके अलावा मजबूत घरेलु आर्थिक माहौल , घरेलु संस्थागत और रिटेल निवेशकों की बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी से बाजार में तेजी की उम्मीद है |  इसके आलावा सरकार द्वारा पॉलिसी में निरंतरता की उम्मीद से बाजार का जोश हाई  बने रहने की उम्मीद है | दुनिया के सबसे प्रमुख देशो की श्रेणी में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ सबसे ज्यादा है इसलिए वैलुएशन में हालिया तेजी के बावजूद बाजार में और तेजी की उम्मीद है |  ब्रोकरेज का मानना है की की विकास की गतिशीलता और पॉजिटिव आउटलुक बरक़रार रहेगा  | उनका मानना है की रियल एस्टेट , इंडस्ट्रियल  , ऑटो , बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर रह सकता है  | उन्होंने ने कहा भारत की मजबूत आर्थिक ग्रोथ , माध्यम महगाई , क्रूड तेल की कीमतों में गिरावट  , FII और   DII फ्लो में मजबूती और रिटेल निवेशकों की बढ़ती   हुई भागीदारी ने भारतीय बाज़ारो को काफी ऊंचाई पर पहुंचाया है |

    

मोतीलाल ओसवाल के पसंदीदा शेयर :  लार्ज कैप में मोतीलाल ओसवाल को SBI , ITC , HCL ,  कोल इंडिया , टेक टाइटन , महिंद्रा एंड महिंद्रा , अल्ट्राटेक सीमेंट  जैसे शेयर पसंद है | वही मिड कैप में  ग्लोवल हेल्थ , मेट्रो ब्रांड , PNB housing   , गोदरेज  आदि शेयर पसंद है |

रविवार, 31 दिसंबर 2023

SHARE MARKET NEWS : नए साल में निवेशकों को तोहफा UPI से खरीद सकेंगे शेयर , दुनिया में पहली बार भारत में होगी यह सुबिधा

 SHARE MARKET : नए साल में निवेशकों को तोहफा  UPI से खरीद सकेंगे शेयर , दुनिया में पहली बार भारत में होगी यह सुबिधा 

SHARE BAZAR : शेयर मार्केट में निवेश करने वालो के लिए अच्छी खबर निकलकर आ रही है | नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ( NPCI ) ने नए साल में शेयर मार्किट के लिए UPI लांच करने जा अहा है इससे निवेशक UPI  के जरिए पेमेंट करके शेयर खरीद सकता है |

   नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने जनवरी के पहले सप्ताह में सेकेंडरी मार्किट के लिए UPI लांच करने जा रही है जिसके जरिए  निवेशक पेमेंट करके  शेयर मार्किट में शेयर खरीद सकता है |

 वर्तमान समय में निवेशक अभी IPO  की बिडिंग में UPI  के जरिए पेमेंट करते है |  जब कोई निवेशक आईपीओ के लिए अपलाई करता है तो निवेशक का पैसा , निवेशक के अकाउंट में ही ब्लॉक हो जाता है तथा जब शेयर इसु होता है तो अमाउंट डेबिट हो जाता है , ठीक इसी प्रकार शेयर बाजार में  UPI सर्विस शुरू हो जाने पर जब निवेशक शेयर खरीदेगा तो शेयर का जितना भी अमाउंट होगा उतना निवेशक के अकाउंट में ब्लॉक हो जायेगा और जब सेटेलमेंट होगा तो निवेशक का  पैसा डेबिट हो जायेगा |
        नेशनल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने बताया है की स्टॉक ब्रोकर ,   बैंक , स्टॉक एक्सचेंज तथा एप्प सर्विस प्रोवाइडर कम्पनियो के साथ मिलकर इक्विटी कैश सेगमेंट के लिए बिटा वर्जन में पेमेंट सर्विस शुरू की जाएगी | शुरआत में यह सर्विस सिमित निवेशकों के लिए ही होगी और इससे ट्रांजक्शन की स्पीड बढ़ जाएगी और भारत के एक्सचेन्जो को सेम डे सेटेलमेंट करने में सुबिधा होगी |  Fफण्ड ब्लॉक करने की यह  सुबिधा स्टॉकब्रोकर देगा | अगर निवेशक इस सुविधा का चुनता है तो ब्रोकर निवेशक के अकाउंट की डिटेल्स एक्सचेंज के साथ शेयर करेगा | NSE और  BSE उस निवेशक के डाटा को क्लीयरिंग कारपोरेशन के साथ शेयर करेगा | UPI के नियम के अनुसार एक निवेशक अधिकतम पांच लाख रुपये ही ब्लॉक कर सकता है  |
        देखा जाए तो इस प्रकार की सर्विस शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है जो निवेशकों के लिए इस प्रकार का सर्विस शुरू कर रहा है |


    NOTE :      अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते है तो आपको एक डीमेट अकाउंट की जरुरत होगी , अगर आप डीमेट अकाउंट खोलना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके आप अपना डीमेट अकाउंट खोल सकते है |

   Angel one : Stocks , mutual fund 


use my refral code 48 0110URN 


Prnny Stocks : सुजलॉन से लेकर वोडाफोन तक 10 रुपये से कम के शेयरों ने 2023 में किया मालामाल

 Prnny Stocks : सुजलॉन से   लेकर  वोडाफोन तक 10 रुपये से कम के शेयरों ने 2023 में किया मालामाल 

     Multibagger penny stocks : शेयर बाजार के लिए वर्ष 2023 शानदार रहा , इस वर्ष बड़े शेयरों से ज्यादा छोटे शेयरों ने निवेशकों को अच्छी खाशी रिटर्न दिया है , वही कई पेनी स्टॉक्स ने काफी अच्छी रिटर्न दिया है , ऐसे तो पेनी स्टॉक्स में निवेश काफी जोखिम भरा होता है लेकिन कई ऐसे पेनी स्टॉक्स है जो निवेशकों को छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है इन पेनी स्टॉक्स में सुजलॉन एनर्जी भी है | 

   आइये कुछ पेनी स्टॉक्स के बारे में जानते है जो निवेशकों को  छप्परफाड़ रिटर्न दिया है : 

1) सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy ) : सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने अपने निवेशकों को शानदार कमाई कराई है | सुजलॉन के शेयर 2023 में लगभग 257 प्रतिशत बढ़ा है |, 2023 के शुरुआत  में  सुजलॉन के शेयर करीब 10:70 के प्राइस पर कारोबार कर रहा था जो की साल के अंत आते आते करीब 38:20 के भाव पर पहुँच गया  | इस कंपनी के लिए इस साल कई सकारात्मक खबर आई है | लम्बे समय के बाद कम्पनी कर्जमुक्त होते दिख रहा है | 
 2) गायत्री शुगर्स ( Gaytri Sugars) : गायत्री शुगर्स 2023 में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली शेयरों में से  एक है | इस शुगर कंपनी के शेयर साल शुरुआत में करीब 3.63 के भाव में कारोबार कर रहा था|  जो साल के अंत में बढ़ कर 21.29 के भाव पर पहुँच गया | इस प्रकार देखा जाए तो इस कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को लगभग 486.5  प्रतिशत का रिटर्न दिया है |
3) वोडाफोन आईडिया ( Vodafone idea ) : ऐसे तो देखा जाए की टेलिकॉम कम्पनी  वोडाफोन आईडिया नगदी संकट से जूझ रही कम्पनी के शेयर की गिनती पिछले कई वर्षो से पेनी स्टॉक्स में होती है | लेकिन साल 2023 में कम्पनी के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है | और अपने निवेशकों को अच्छी रिटर्न दिया है | देखा जाए तो इस कम्पनी का भाव इस साल 8 रुपये से 16 रुपए के भाव तक पहुँच गया है जो अपने निवेशकों के पैसा को  दुगुना किया है |
       ऐसे और भी कई पेनी स्टॉक्स है जो अपने निवेशकों को मालामाल किया है |  
  

  NOTE :      अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते है तो आपको एक डीमेट अकाउंट की जरुरत होगी , अगर आप डीमेट अकाउंट खोलना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके आप अपना डीमेट अकाउंट खोल सकते है |

   Angel one : Stocks , mutual fund 


use my refral code 48 0110URN 


शनिवार, 30 दिसंबर 2023

SHARE MARKET NEWS : बैक टु बैक आर्डर ने बढ़ाई RailTel में खरीदारी , रिकार्ड स्तर पर पहुंची शेयर

 बैक टु बैक आर्डर ने बढ़ाई RailTel में खरीदारी , रिकार्ड स्तर पर पहुंची शेयर 

Railways stock : टेलिकॉम इंफ़्रा मुहैया कराने वाली दिगज रेलटेल कंपनी को इस हफ्ते कई बड़े आर्डर मिले | इसका अशर ये हुआ की कल इसका शेयर पर भी पड़ा और यह इंट्रा  डे रिकॉर्ड हाई पर पहुँच गया | रेलटेल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया को जो आर्डर मिला वो काफी अच्छी है इसलिए शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई |


Railways stock : टेलिकॉम इंफ़्रा मुहैया कराने वाली दिगज रेलटेल कंपनी को इस हफ्ते कई बड़े आर्डर मिले | इसका अशर ये हुआ की कल इसका शेयर पर भी पड़ा |और यह इंट्रा  डे रिकॉर्ड हाई पर पहुँच गया | रेलटेल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया को जो आर्डर मिला वो काफी अच्छी है इसलिए शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई| शुक्रवार को BSE पर यह 15.10 प्रतिशत के बढ़त के साथ 338 Rरुपये के भाव पर बंद हुआ |इंट्रा  डे  में यह 348 Rरूपये की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ |

      निम्नलिखित आर्डर मिले है रेलटेल को 

बुधवार 27 दिसम्बर को रेलटेल ने  एक्सचेंज को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है की इसे बिहार एजुकेशन कॉउन्सिल से आर्डर मिला , फिर अगले दिन दक्षिण मध्य रेलवे से एक और आर्डर मिला | दक्षिण सेंट्रल रेलवे से इसे 120.45 करोड़ का वर्क आर्डर मिला है | यह आर्डर 720 Dदिनों में पूरा करना है | 
    बिहार एजुकेशन कॉउन्सिल  प्रोजेक्ट के तहत इसे 76.19 करोड़ रुपये को वर्क आर्डर मिला है जो इसके तहत रेलटेल कक्षा एक से कक्षा  तीन तक के लिए लर्निंग मेटेरियल की सप्लाई करेगी इसे यह आर्डर तीन महीने में पूरा करना है | 

      इससे पहले भी 23 Dदिसंबर को रेलटेल को नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के लुमडिंग डिवीजन की नई सिंगल लाइन भैरवी सेरांग सेक्शन में एक इंट्रीग्रेटेड कम्युनिकेशन सिस्टम को लागु करने का काम मिला था |  रेलटेल इस सेक्शन के रेलवे स्टेशनो पर टनल्स में आपातकालीन कॉल व्यवस्था और इंट्रीग्रेटेड पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम का भी काम करेगी इस प्रोजेक्ट की लगत 66.83 करोड़ है | 

   शेयरों का हाल जान लेते है 

रेलटेल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के शेयर करीब ढाई साल अहले 26 फरवरी 2021 को लिस्ट हुए थे 94 रूपये का यह शेयर 104.50 पर के भाव पर लिस्ट हुआ था | इसके बाद इसके शेयर का प्राइस उतार चढ़ाव बना रहा  ,  29  दिसम्बर 2023 को यह 348 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच   गया | मुनाफावसूली   के चलते  इसके भाव थोड़ा नरम पड़े , |
NOTE :      अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते है तो आपको एक डीमेट अकाउंट की जरुरत होगी , अगर आप डीमेट अकाउंट खोलना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके आप अपना डीमेट अकाउंट खोल सकते है | 

   
  Angel one : Stocks , mutual fund 



use my refral code 48 0110URN 


Multibagger Stock: पहले किया मालामाल, अब दूसरी बार बोनस जारी करेगी ये छोटी कंपनी, शेयर 10% चढ

 Multibagger Stock: पहले किया मालामाल, अब दूसरी बार बोनस जारी करेगी ये छोटी कंपनी, शेयर 10% चढ 


ग्रीन एनर्जी सेक्‍टर की एक कंपनी बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है. स्‍मॉलकैप कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy Ltd) के शेयर शुक्रवार को 9.71% की उछाल के साथ 1,464 रुपये पर कारोबार कर रहा था |


एक और कंपनी निवेशकों को बोनस देने जा रही है| कंपनी यह बोनस इस साल दूसरी बार जारी करेगी | स्‍मॉलकैप कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy Ltd) के शेयर शुक्रवार को 9.71% की जबरदस्‍त उछाल के साथ 1,464 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. इस स्‍टॉक के 52 वीक का हाई लेवल 1,467.85 रुपये और लो लेवल 390 रुपये प्रति शेयर रहा है |


30 सितंबर को केपीआई ग्रीन एनर्जी की बोर्ड मीटिंग होने वाली है, जिसमें इस साल दूसरी बार बोनस शेयर जारी करने का ऐलान होगा| केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) ने हाल ही में 300 करोड़ रुपये का फंड भी जुटाया है. इसके अलावा, बोर्ड अन्‍य फैसले को लेकर भी मंजूरी दे सकती है |


कंपनी ने जनवरी में जारी किया था बोनस 

केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों (KPI Green Energy Share) ने इस साल जनवरी में 1:1 के रेशियो से बोनस जारी कर दिया था| इसका मतलब है कि कंपनी ने एक शेयर पर 1 बोनस जारी किया है. केपीआई ग्रीन एनर्जी का मौजूदा सोलर पोर्टफोलियो 356 मेगावॉट है. कंपनी ने कॉलीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल प्‍लेसमेंट से 300 करोड़ रुपये जुटाए हैं| इसमें कॉन्‍ट म्‍यूचुअल फंड, सोसॉइटी जनरल, गोल्‍डमैन सैक्‍स और BoFA सिक्‍योरिटी को शेयर जारी किए गए हैं|


कंपनी ने इस साल दिया इतना रिटर्न 

केपीआई ग्रीन एनर्जी का स्‍टॉक जनवरी में 451 रुपये प्रति शेयर पर था और 28 दिसंबर को कारोबार बंद होने पर यह 1,339 रुपये प्रति शेयर पर था| इस अवधि के दौरान इसने 197 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक महीने में ही इस कंपनी के शेयर ने 24.33% का रिटर्न दिया है | पिछले छह महीने की बात करें तो यह स्‍टॉक 79.57% चढ़ा है. इसके अलावा, एक साल के दौरान इसके शेयरों में 224 फीसदी की उछाल आई है |


कभी 264 रुपये पर था भाव 

इस छोटी कंपनी ने निवेशकों को 2022 से लेकर अभी तक 450 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है| इसका मतलब है कि इसने निवेशकों को पांच गुना से ज्‍यादा रिटर्न दिया है |29 अप्रैल 2022 को शेयर 264 रुपये के भाव पर था और फिर उसके बाद इसने जबरदस्त उछाल दर्ज की और अब ये 1400 के आंकड़े को भी पार कर चुका है |


(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें|)

NOTE :      अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते है तो आपको एक डीमेट अकाउंट की जरुरत होगी , अगर आप डीमेट अकाउंट खोलना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके आप अपना डीमेट अकाउंट खोल सकते है | 


   Angel one : Stocks , mutual fund 




use my refral code 48 0110URN 

मगध विश्वविद्यालय के VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

  मगध विश्वविद्यालय VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बड़ा प्रशास...