भारतीय रेलवे ने ठण्ड में घने कोहरे के दौरान रेल परिचालन के को सुनिचित करने के लिए फॉग डिवाइस का बंदोवस्त किया
भारतीय रेलवे ने घने कोहरे में रेल परिचालन को सही ढंग से सही समय में परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने 19742 फॉग डिवाइस का बंदोबस्त किया है |
भारतीय रेलवे ने हर साल सर्दीयो में घने कोहरे में सही ढंग से रेल परिचालन के अपना खास इंतजाम करती है | इस वार भी रेलवे ने खास बंदोबस्त किया है |
भारतीय रेल ने हर वर्ष ठण्ड शुरू होते ही घने कोहरे के दौरान विशेष रूप से देश के उत्तरी भाग में बड़ी संख्या में ट्रेने प्रभावित होती है | जिसके लिए रेलवे खास इंतजाम करती है | सुचारु रूप से रेल परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने कोहरे के दौरान 19742 फॉग डिवाइस का बंदोबस्त किया है | इससे ट्रेन सेवाओं की विश्वनीयता में सुधार होगी तथा इससे लेट लतीफे को कम करने में भी मदद मिलेगी तथा सभी यात्रिओ को को सुरक्षा बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है |
बताते चले की फॉग डिवाइस एक जीपीएस पर आधारित नेविगेशन डिवाइस होती है |जो ट्रेन ड्राइवर अर्थात लोको पायलट को घने कोहरे की स्थिति में ट्रेन को चलाने में मदद करता है | यह डिवाइस लोको पायलट को सिन्गलो , मानवयुक्त तथा मानव रहित लेवल क्रासिंग को , स्थाई गति प्रतिबन्ध जैसे निश्चित स्थलों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है | इस सिस्टम से भौगोलिक क्रम में आनेवाले तीन निश्चित स्थलों में से लगभग पांच सौ मीटर तक की ध्वनि सन्देश के साथ साथ अन्य संकेत मिलता है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें