SHARE MARKET NEWS : गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्किट बाजार जानिए कल यानि 03 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share market : उतार चढाव बीच बड़े बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा जिसके कारन आज काफी हद तक बाजार पर दबाव बना रहा | आज निफ्टी 76.10 या 0.35 फीसदी गिरकर लगभग 21665.80 पर बंद हुआ एक्सपर्ट का मानना है की निफ्टी 21800 के ऊपर मजबूती जे साथ बंद होने में कामयाब होने में ही बाजार में तेजी रहने की संभावना है |
आज यानि 2 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ , आज निफ्टी 76.10 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर लगभग 21665.80 के आसपास बंद हुआ , बैंक निफ़्टी आज 472.65 अंक या 0.98 फीसदी गिरकर 47761.65 के आसपास बंद हुआ , सेंसेक्स भी 379 .46 अंक गिरावट के साथ 71892.48 के आस पास बंद हुआ | FINNIFTY 110.95 या 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 21346.15 पर बंद हुआ
आज शेयर बाजार को देखा जाय तो लगभग 1691 शेयर के भाव बढे है जबकि 1631 शेयर के भाव गिरे है |
एलकेपी सिक्युरिटीज के रूपक डे का कहना है की डेली निफ्टी चार्ट एक वियरीश कैंडल बना है | जो निकट की अबधि में गिरावट रहने का संकेत है | जब तक निफ़्टी 21750 sसे निचे रहेगा तब तक बाजार कमजोरी का ट्रेंड बने रहने की उम्मीद है |
अगर बैंक निफ़्टी को देखा जाय तो आज यानि 2 जनवरी को पुरे कारोबारी दिन लगातार मंदी का दबाव देखने को मिला जिसके कारन बैंक निफ़्टी 48000 के अहम सपोर्ट के निचे बंद हुआ |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें