अडानी-हिंडनबर्ग मामले में क्या होने वाला आगे? सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
Adani-Hindenburg Case: अडानी-हिंडनबर्ग के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि शेयर बाजार नियामक सेबी को बदनाम करने का कोई कारण नहीं है |
Adani-Hindenburg Case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आज यानि बुधवार (3 जनवरी) को सुबह लगभग 10.30 बजे के आसपास अपना फैसला सुनाएगा| याचिकाकर्ता ने मामले को नए सिरे से जांच करने की की मांग की है | याचिकाकर्ता का कहना है कि ग्रुप के शेयर में हुए निवेश की जांच होनी चाहिए | हालांकि सेबी ने कहा कि उसने सभी पहलुओं की जांच पहले ही कर ली है |
इससे पहले 24 नवंबर को सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था | अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों मूल्यों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है | ग्रुप ने सभी आरोपों से मना करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है |
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में क्या कहा था?
कोर्ट ने 24 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि शेयर बाजार नियामक सेबी को बदनाम' करने का उसके पास कोई कारण नहीं है| जिसने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच की थी| अदालत ने कहा था कि बाजार नियामक ने जो किया है | उस पर संदेह के लिए उसके सामने कोई सामग्री नहीं है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें