Popular Posts

NEWS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NEWS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 3 मई 2026

भारत-कंबोडिया संयुक्त सैन्य अभ्यास CINBAX-II शुरू, थाईलैंड के साथ तनाव के बीच बढ़ी रणनीतिक अहमियत

 

भारत-कंबोडिया सैन्य अभ्यास CINBAX-II शुरू, थाईलैंड तनाव के बीच बढ़ी रणनीतिक अहमियत

नई दिल्ली: भारत और कंबोडिया के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। भारतीय सेना का एक दल 3 मई 2026 को कंबोडिया के लिए रवाना हो चुका है, जहां दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास CINBAX-II आयोजित किया जाएगा।

यह सैन्य अभ्यास 4 मई से 17 मई 2026 तक कंबोडिया के काम्पोंग स्पू प्रांत स्थित कैंप बेसिल में आयोजित होगा। यह इस अभ्यास का दूसरा संस्करण है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य रिश्तों का संकेत है।

  


कब और कहां होगा अभ्यास?

यह सैन्य अभ्यास 4 मई से 17 मई 2026 तक कंबोडिया के काम्पोंग स्पू प्रांत के कैंप बेसिल में आयोजित किया जाएगा। यह इस अभ्यास का दूसरा संस्करण है।

⚔️ अभ्यास का उद्देश्य

  • दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना
  • आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन की ट्रेनिंग
  • कंपनी-लेवल जॉइंट एक्सरसाइज
  • सब-कन्वेंशनल ऑपरेशंस पर फोकस

CINBAX-II का उद्देश्य क्या है?

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल और समन्वय को बेहतर बनाना है। यह एक्सरसाइज खास तौर पर सब-कन्वेंशनल ऑपरेशंस यानी आतंकवाद-रोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों पर केंद्रित होगी।

इस दौरान सैनिकों को कंपनी-लेवल पर संयुक्त ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे वास्तविक हालात में बेहतर तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दे सकें।

थाईलैंड-कंबोडिया तनाव के बीच अहम कदम

यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हाल ही में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। साल 2025 में दोनों देशों के बीच दो बार—जुलाई और दिसंबर में—भीषण झड़पें हुई थीं।

  • सीमा पर भारी गोलीबारी
  • एक-दूसरे पर हवाई हमले
  • क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

ऐसे हालात में भारत का कंबोडिया के साथ सैन्य अभ्यास करना रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।


यह भी पढ़े , सिवान में एनकाउंटर: 25 हजार का इनामी सोनू यादव ढेर, हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी खत्म


भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मजबूती

भारत का यह कदम उसकी Act East Policy के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है। कंबोडिया के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाकर भारत इस क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के सैन्य अभ्यास:

  • आपसी भरोसा बढ़ाते हैं
  • रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हैं
  • क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देते हैं

भविष्य की दिशा

CINBAX-II केवल एक सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि भारत और कंबोडिया के बीच गहराते रिश्तों का प्रतीक है। यह दोनों देशों को भविष्य में संयुक्त ऑपरेशनों और रक्षा सहयोग के नए अवसर प्रदान करेगा।


यह भी पढ़े , गया में चेन पुलिंग कर युवती को उतारकर सामूहिक दुष्कर्म, 10 संदिग्ध हिरासत में


निष्कर्ष

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हालिया तनाव के बीच भारत का यह कदम न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की क्षेत्रीय रणनीति का भी स्पष्ट संकेत देता है। आने वाले समय में ऐसे अभ्यास दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की भूमिका को और मजबूत करेंगे।


शनिवार, 13 जनवरी 2024

Dhruv Jurel Team bharat : भारतीय क्रिकेट की टेस्ट टीम में शामिल हुआ ध्रुव जुरेल

 Dhruv Jurel Team bharat : भारतीय क्रिकेट की टेस्ट टीम में शामिल हुआ ध्रुव जुरेल 

   India vs England : भारत ने हाल ही  में भारत इंग्लैंड के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है जिसमे Dhruv Jurel को भी शामिल किया गया है | 


  India vs England and Dhruv Jurel : भारत ने 25 जनवरी 2024  से  इंडिया और इंग्लैंड के बिच शुरू हो रही टेस्ट मैचों के सीरीज के लिए शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है | इस टेस्ट सीरीज की शुरुआती दो मैचों के लिए   ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है | 

      ध्रुव जुरेल के बारे में बातते चले तो ध्रुव जुरेल इंडियन प्रेमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते है ये उत्तरप्रदेश और रेस्ट ऑफ़ इंडिया के लिए भी खेल चूका है | ध्रुव जुरेल का घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा है  | उनका रिकॉर्ड अच्छा है | 

   बी सी सी आई ने शुक्रवार की रात ,  इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टेस्ट  क्रिकेट सीरीज के लिए शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की घोषणा की है |  इसमें कई बड़े खिलाडी का नाम नहीं था लेकिन ध्रुव जुरेल का नाम आते ही सबको चौका दिया है | ध्रुव जुरेल ने घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है | हो सकता है की ध्रुव जुरेल का घरेलु प्रदर्शन अच्छा रहा है और यह सीरीज घरेलु मैदान पर हो रहा है  इसलिए घरेलु मैदान पर होने वाली सीरीज के लिए मौका मिला है वही कई बड़े खिलाडी जगह बनाने में नाकाम रहा है | 

       खबर के अनुसार ध्रुव जुरेल एक आर्मी का बेटा  है इनके पिता आर्मी में रह चुके है वे कारगिल युध्य लड़ चुके है | खबर निकल कर यह भी आ रही है की ध्रुव जुरेल के पिता चाहते थे की उनका बेटा  ध्रुव ,  नेशनल डिफेंस एकेडमी  ज्वाइन करके फौजी बने और देश की सेवा करे लेकिन ध्रुव जुरेल को क्रिकेट पसंद था और इन्होने क्रिकेट को चुना हालाँकि ध्रुव के इस फैसले से उनके पिता का कोई आपत्ति नहीं था | 

       



शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

पटना में ठण्ड के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद डी एम ने जारी किया आदेश

 पटना में ठण्ड के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद  डी एम ने जारी किया आदेश 


   SCHOOL CLOSE : PATNA में ठण्ड के कारन नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद , सिर्फ कक्षा 9 से ऊपर के बच्चो को ही स्कूल खुला रहेगा |

     PATNA SCHOOL : बिहार में ठण्ड काफी बढ़ गई है , ठण्ड ऐसी हो गई है की हाथ कपकपा जा रहा है ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने बहुत बड़ी कदम उठाया है जिला प्रशासन ने  कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चो के स्कूल को लेकर जिला प्रशासन ने बहुत बड़ी फैसला लिया है | 

            PATNA :  बिहार में कनकनी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो चूका है कनकनी इतनी ज्यादा बढ़ गया है की इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूल जो बंद करने का फैसला लिया है पटना के जिलाधिकारी इस बात को लेकर आदेश जारी कर दिया है बताते चले की बिहार में कुछ दिनों से बहुत ठण्ड पड़ने लगी है जिससे लोगो का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है  जिसकी वजह से लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़  रहा है  घने कोहरे ने लोगो के समस्या को और बढ़ा दिया है इसका असर सड़क से लेकर रेल तक पड़ रहा है , घने कोहरे के कारन दुर्घटना होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता ऐसे में पटना के जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है इसको लेकर डीएम ने नया आदेश जारी कर दिया है इस आदेश के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है अर्थात कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के कक्षाओं में छूटी कर दी गई है यह आदेश 16 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेगा , 




      सरकारी स्कूल से साथ साथ निजी स्कूल भी बंद रहेगा 

 पटना डीएम के आदेश में यह स्पष्ट आदेश जारी किया गया है की  सरकारी के साथ साथ निजी स्कूल भी  कक्षा नर्सरी से आठवीं तक बंद रहेगा 

    बताते चले की कक्षा नर्सरी से आठवीं तक को बंद करने के फैसले के साथ साथ कक्षा 9वी से ऊपर के लिए भी आदेश है जिसमे यह आदेश दिया गया है की कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही चलेगी 

      इस आदेश से बच्चो के साथ साथ गार्जियन को भी को काफी राहत हुई है |

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

JYOTI CNC automation IPO में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की

 JYOTI CNC automation  IPO 

JYOTI CNC automation  IPO में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की 



 JYOTI CNC automation  IPO : नए साल में इस आईपीओ पर निवेशकों  ने जमकर  दांव लगाया है  इस आईपीओ के लिए अप्लाई करने का आज अंतिम दिन था जिसमे निवेशकों  ने इस आईपीओ पर विश्वास कर जमकर दांव लगाया है  इस आईपीओ में अब तक  ओवरआल  40.49 गुना भरा है | 


 share market :   शेयर मार्केट में  JYOTI CNC AUTOMATION  के IPO पर निवेशकों को दांव लगाने का आज अंतिम मौका था | इस  आईपीओ  के इस्सू   में  315-331  का प्राइस बैंड रखा गया था जिसमे एक लोट में 45 शेयर था जिसमे निवेशकों को पैसा लगाना था |  इस आईपीओ को निवेशकों को अच्छा  रेस्पॉन्स मिला है , इस आईपीओ को लगभग 40.49 गुना सब्सक्राइब किया गया है | अगर देखा जाए तो इस IPO  में सबसे ज्यादा Qualified institutional buyer ने  दांव लगाया है |   Qualified institutional buyer ने लगभग इस आईपीओ में 46.37 गुना सब्सक्राइब किया है |    रिटेल  निवेशकों ने  भी दांव लगाया है |इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने    27.5  गुना सब्सक्राइब किया है | इस आईपीओ में नॉन इंस्टीटूशनल निवेशकों ने 38.37 गुना सब्सक्राइब किया है |  इस IPO  के सदस्ता के लिए 9 जनवरी   2024  में खुला था और 11  जनवरी को यानि आज बंद हो गया |  12 जनवरी को इसके शेयर का अलॉटमेंट हो सकता है | 16  जानकारी को इसके शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे |

   JYOTI CNC AUTOMATION की डिटेल्स : 

               JYOTI CNC AUTOMATION  के IPO का साइज    30211480  शेयरों का है |  इस शेयर के फेस वैलु 2रुपये है यह कंपनी IPO  के द्वारा 1000  लाख करोड़ जुटाना चाहती है |  इस कंपनी के IPO   के प्राइस बैंड 315  रूपए से 331  रूपए प्रति शेयर है | यह  NSE और  BSE दोनों  पर लिस्ट होंगे | इस कंपनी के 1 एक लोट का साइज देखा जाए तो 45  शेयर का है | जिसके लिए निवेशकों को कम से कम  14895 रुपये का निवेश करना पड़ा है | 


              क्या करती है कंपनी 

 Jyoti CNC automation  , सी एन सी    मशीन बनाती है इसकी दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज है एक गुजरात  में तथा दूसरा फ़्रांस में  | Jyoti CNC automation  के भारत के आलावा विदेशो में भी क्लाइंट है |  iइसके कस्टमर की बात करे तो यह इसरो , टाटा एडवांसेस सिस्टम , रोलेक्स किंग्स ,  ब्रम्होस ऐरोस्पेस , टर्कीश  ऐरोस्पेस इत्यादि को  प्रोडक्ट को सप्लाई करती है | 


  

          


मगध विश्वविद्यालय के VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

  मगध विश्वविद्यालय VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बड़ा प्रशास...