Popular Posts

रविवार, 30 मई 2021

अर्थव्यवस्था क्या है , अर्थव्यवस्था को कितने वर्गों मे बांटा गया है ?

        अर्थव्यवस्था क्या है? 

                 अर्थव्यवस्था

   अर्थव्यवस्था  दो शब्द से मिल कर बना है अर्थ  एवं व्‍यवस्‍था अर्थ का तत्‍पर्य मुद्रा से है |और  व्‍यवस्‍था का  तात्पर्य एक  कार्यप्रणाली  से है  |अर्थव्यवस्था, उत्‍पादन वितरण अवं खपत की एक सामाजिक व्‍यवस्‍था है |
 अर्थव्यवस्थ का संबंध किसी भी देश की समग्र आर्थिक गतिविधियो से है किसी भी समाज में व्यक्ति को भोजन वस्त्र आवास सड़क डाक सेवा चिकित्सा शिक्षा आदि मूलभूत  भौतिक   सुविधाओ की आवश्यकता  होती है  | इन्ही भौतिक  सुविधाओं की  पूर्ति करनेवाली संस्थागत प्रणाली को अर्थव्यवस्था कहा जाता है  |

        अर्थव्यवस्था को कई वर्गो में बांटा गया है 

                         समाजवादी अर्थव्यवस्था

 समाजवादी अर्थव्यवस्था राज्य की  महत्वपूर्ण शक्ति होती है ,जो राज्य की समग्र आर्थिक गतिविधियो को  नियंत्रित एवं  निर्देशित  करती है | यह उत्पादन के साधनो पर सामान्य स्वामित्व की संकल्प को लेकर चलती है तथा बाजारी शक्तियां नियंत्रित रहती है |

                  पूंजीवादी अर्थव्य्यवस्था

वैसी अर्थव्यवस्था जहाँ अर्थिक गतिविधियो पर राज्य का बहुत कम नियंत्रण होता है |तथा नीजि क्षेत्र अधिक प्रभावकारी तथा स्वतंत्र होता है इसे उदारवादी या पूंजीवादी अर्थव्यवस्था कहा जाता है | पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में राज्यों का हस्तक्षेप नहीं के बराबर होता है |

                    मिश्रित अर्थव्यवस्था 

वैसी अर्थव्यवस्था जिसमे समाजवादी तथा पूंजीवादी दोनो प्रकर की अर्थव्यवस्था का मिश्रण  हो इसे मिश्रित अर्थव्यवस्था कहा जाता है | मिश्रित अर्थव्यवस्था में निजी तथा सार्वजनिक दोनो प्रकर के क्षेत्रको का योगदान रहता है भारत एक मिश्रित अर्थव्यवस्था वाला देश है |

                   खुलि अर्थव्यवस्था 


वैसी अर्थव्यवस्था जिसमे पूंजावादी तथा निजी अर्थिक तत्वो की मौलिकता रहती है  | तथा आयात निर्यात पर बहुत कम प्रतिबंध रहता है  | उन्हे खुली अर्थव्यवस्था कहा जाता है | जैसे सिंगापुर व हांगकांग में खुली अर्थव्यवस्था है  |

                      बंध अर्थव्यवस्था

वैसी अर्थव्यवस्था जो बाहरी अर्थव्य्यवस्था से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं रखता है | इसे बंद अर्थव्यवस्था कहा जाता है |
          जैसे आयात निर्यात की गतिविधियां सुन्य होती है तथा निजी क्षेत्र की भूमिका नगन्य  होती है | तो इसे बंद अर्थव्यवस्था कहा जाता  है |   जैसे उतरी कोरिया  

मगध विश्वविद्यालय के VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

  मगध विश्वविद्यालय VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बड़ा प्रशास...