Popular Posts

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

Multibagger Stock: पहले किया मालामाल, अब दूसरी बार बोनस जारी करेगी ये छोटी कंपनी, शेयर 10% चढ

 Multibagger Stock: पहले किया मालामाल, अब दूसरी बार बोनस जारी करेगी ये छोटी कंपनी, शेयर 10% चढ 


ग्रीन एनर्जी सेक्‍टर की एक कंपनी बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है. स्‍मॉलकैप कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy Ltd) के शेयर शुक्रवार को 9.71% की उछाल के साथ 1,464 रुपये पर कारोबार कर रहा था |


एक और कंपनी निवेशकों को बोनस देने जा रही है| कंपनी यह बोनस इस साल दूसरी बार जारी करेगी | स्‍मॉलकैप कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy Ltd) के शेयर शुक्रवार को 9.71% की जबरदस्‍त उछाल के साथ 1,464 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. इस स्‍टॉक के 52 वीक का हाई लेवल 1,467.85 रुपये और लो लेवल 390 रुपये प्रति शेयर रहा है |


30 सितंबर को केपीआई ग्रीन एनर्जी की बोर्ड मीटिंग होने वाली है, जिसमें इस साल दूसरी बार बोनस शेयर जारी करने का ऐलान होगा| केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) ने हाल ही में 300 करोड़ रुपये का फंड भी जुटाया है. इसके अलावा, बोर्ड अन्‍य फैसले को लेकर भी मंजूरी दे सकती है |


कंपनी ने जनवरी में जारी किया था बोनस 

केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों (KPI Green Energy Share) ने इस साल जनवरी में 1:1 के रेशियो से बोनस जारी कर दिया था| इसका मतलब है कि कंपनी ने एक शेयर पर 1 बोनस जारी किया है. केपीआई ग्रीन एनर्जी का मौजूदा सोलर पोर्टफोलियो 356 मेगावॉट है. कंपनी ने कॉलीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल प्‍लेसमेंट से 300 करोड़ रुपये जुटाए हैं| इसमें कॉन्‍ट म्‍यूचुअल फंड, सोसॉइटी जनरल, गोल्‍डमैन सैक्‍स और BoFA सिक्‍योरिटी को शेयर जारी किए गए हैं|


कंपनी ने इस साल दिया इतना रिटर्न 

केपीआई ग्रीन एनर्जी का स्‍टॉक जनवरी में 451 रुपये प्रति शेयर पर था और 28 दिसंबर को कारोबार बंद होने पर यह 1,339 रुपये प्रति शेयर पर था| इस अवधि के दौरान इसने 197 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक महीने में ही इस कंपनी के शेयर ने 24.33% का रिटर्न दिया है | पिछले छह महीने की बात करें तो यह स्‍टॉक 79.57% चढ़ा है. इसके अलावा, एक साल के दौरान इसके शेयरों में 224 फीसदी की उछाल आई है |


कभी 264 रुपये पर था भाव 

इस छोटी कंपनी ने निवेशकों को 2022 से लेकर अभी तक 450 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है| इसका मतलब है कि इसने निवेशकों को पांच गुना से ज्‍यादा रिटर्न दिया है |29 अप्रैल 2022 को शेयर 264 रुपये के भाव पर था और फिर उसके बाद इसने जबरदस्त उछाल दर्ज की और अब ये 1400 के आंकड़े को भी पार कर चुका है |


(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें|)

NOTE :      अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते है तो आपको एक डीमेट अकाउंट की जरुरत होगी , अगर आप डीमेट अकाउंट खोलना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके आप अपना डीमेट अकाउंट खोल सकते है | 


   Angel one : Stocks , mutual fund 




use my refral code 48 0110URN 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मगध विश्वविद्यालय के VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

  मगध विश्वविद्यालय VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बड़ा प्रशास...