Popular Posts

रविवार, 3 मई 2026

Siwan Encounter News: 25 हजार इनामी Sonu Yadav ढेर, Harsh Murder Case का मुख्य आरोपी खत्म

 

सिवान में एनकाउंटर: 25 हजार का इनामी सोनू यादव ढेर, हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी खत्म

बड़हरिया इलाके में पुलिस मुठभेड़, हालिया फायरिंग कांड के आरोपी का अंत; एक गिरफ्तार, एक घायल

  


बिहार के सिवान जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौशीहाता गांव के समीप हुई।

पुलिस के अनुसार, सोनू यादव हाल ही में हुए फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी था, जिसमें एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे हर्ष सिंह को निशाना बनाया गया था। इस हमले में हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज पटना में चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल था और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया क्षेत्र में छिपा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सोनू यादव मारा गया।

इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी घायल अवस्था में पटना में इलाजरत है। अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है।


     यह भी पढ़े , गया में चेन पुलिंग कर युवती को उतारकर सामूहिक दुष्कर्म, 10 संदिग्ध हिरासत में

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मगध विश्वविद्यालय के VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

  मगध विश्वविद्यालय VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बड़ा प्रशास...