Popular Posts

गुरुवार, 4 जनवरी 2024

बिहार के सरकारी स्कूलो का टाइम बदला

        बिहार के सरकारी स्कूलो का टाइम बदला 

बिहार में इस समय ठण्ड बढ़ गई है | देखा जाए तो बिहार के कुछ  क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक ठंड पड़ने लगा है , बहुत से लोग जो सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक जाते थे वह भी कम हो गया है | बहुत से लोग मॉर्निंग वॉक जाना बंद कर दिया है |  ठण्ड का असर बच्चो के शिक्षा पर भी पड़ने लगा है | ठण्ड के कारण छोटे छोटे बच्चो के विद्यालय जाने में काफी दिक्कत हो रही है बच्चे ठण्ड के कारण स्कूल जाना नहीं चाहते | और बच्चे के माता पिता भी इस ठण्ड में स्कूल भेजना नहीं चाहते | खबर निकलकर यह आ रही है की बहुत जल्द ही  सभी जिलों में इस ठण्ड के चलते बच्चो के हित में रखकर शीघ्र ही कोई निर्णय लिया जाएगा | 
         इस निर्णय में निश्चित ही स्कूल के समय में कुछ बदलाव संभव है या हो सकता है की अगले आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया जाएगा | 

         इस बीच कोसी प्रमंडल के आयुक्त ने शीतलहर के मद्देनजर स्कूल के टाइमिंग में बदलाव किया है | 

     प्रमंडलीय आयुक्त का स्कूल के समय में बदलाव तीन जिले सहरसा , मधेपुरा तथा सुपौल में प्रभावी हो जायेगा | आयुक्त उपरोक्त तीन जिलों के जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कक्षा एक से आठ तक का स्कूल का सञ्चालन सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक और कक्षा नौ से बारहवीं तक का टाइमिंग सुबह 9;30 से 4 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मगध विश्वविद्यालय के VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

  मगध विश्वविद्यालय VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बड़ा प्रशास...