Popular Posts

शनिवार, 13 जनवरी 2024

Dhruv Jurel Team bharat : भारतीय क्रिकेट की टेस्ट टीम में शामिल हुआ ध्रुव जुरेल

 Dhruv Jurel Team bharat : भारतीय क्रिकेट की टेस्ट टीम में शामिल हुआ ध्रुव जुरेल 

   India vs England : भारत ने हाल ही  में भारत इंग्लैंड के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है जिसमे Dhruv Jurel को भी शामिल किया गया है | 


  India vs England and Dhruv Jurel : भारत ने 25 जनवरी 2024  से  इंडिया और इंग्लैंड के बिच शुरू हो रही टेस्ट मैचों के सीरीज के लिए शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है | इस टेस्ट सीरीज की शुरुआती दो मैचों के लिए   ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है | 

      ध्रुव जुरेल के बारे में बातते चले तो ध्रुव जुरेल इंडियन प्रेमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते है ये उत्तरप्रदेश और रेस्ट ऑफ़ इंडिया के लिए भी खेल चूका है | ध्रुव जुरेल का घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा है  | उनका रिकॉर्ड अच्छा है | 

   बी सी सी आई ने शुक्रवार की रात ,  इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टेस्ट  क्रिकेट सीरीज के लिए शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की घोषणा की है |  इसमें कई बड़े खिलाडी का नाम नहीं था लेकिन ध्रुव जुरेल का नाम आते ही सबको चौका दिया है | ध्रुव जुरेल ने घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है | हो सकता है की ध्रुव जुरेल का घरेलु प्रदर्शन अच्छा रहा है और यह सीरीज घरेलु मैदान पर हो रहा है  इसलिए घरेलु मैदान पर होने वाली सीरीज के लिए मौका मिला है वही कई बड़े खिलाडी जगह बनाने में नाकाम रहा है | 

       खबर के अनुसार ध्रुव जुरेल एक आर्मी का बेटा  है इनके पिता आर्मी में रह चुके है वे कारगिल युध्य लड़ चुके है | खबर निकल कर यह भी आ रही है की ध्रुव जुरेल के पिता चाहते थे की उनका बेटा  ध्रुव ,  नेशनल डिफेंस एकेडमी  ज्वाइन करके फौजी बने और देश की सेवा करे लेकिन ध्रुव जुरेल को क्रिकेट पसंद था और इन्होने क्रिकेट को चुना हालाँकि ध्रुव के इस फैसले से उनके पिता का कोई आपत्ति नहीं था | 

       



शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

पटना में ठण्ड के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद डी एम ने जारी किया आदेश

 पटना में ठण्ड के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद  डी एम ने जारी किया आदेश 


   SCHOOL CLOSE : PATNA में ठण्ड के कारन नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद , सिर्फ कक्षा 9 से ऊपर के बच्चो को ही स्कूल खुला रहेगा |

     PATNA SCHOOL : बिहार में ठण्ड काफी बढ़ गई है , ठण्ड ऐसी हो गई है की हाथ कपकपा जा रहा है ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने बहुत बड़ी कदम उठाया है जिला प्रशासन ने  कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चो के स्कूल को लेकर जिला प्रशासन ने बहुत बड़ी फैसला लिया है | 

            PATNA :  बिहार में कनकनी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो चूका है कनकनी इतनी ज्यादा बढ़ गया है की इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूल जो बंद करने का फैसला लिया है पटना के जिलाधिकारी इस बात को लेकर आदेश जारी कर दिया है बताते चले की बिहार में कुछ दिनों से बहुत ठण्ड पड़ने लगी है जिससे लोगो का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है  जिसकी वजह से लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़  रहा है  घने कोहरे ने लोगो के समस्या को और बढ़ा दिया है इसका असर सड़क से लेकर रेल तक पड़ रहा है , घने कोहरे के कारन दुर्घटना होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता ऐसे में पटना के जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है इसको लेकर डीएम ने नया आदेश जारी कर दिया है इस आदेश के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है अर्थात कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के कक्षाओं में छूटी कर दी गई है यह आदेश 16 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेगा , 




      सरकारी स्कूल से साथ साथ निजी स्कूल भी बंद रहेगा 

 पटना डीएम के आदेश में यह स्पष्ट आदेश जारी किया गया है की  सरकारी के साथ साथ निजी स्कूल भी  कक्षा नर्सरी से आठवीं तक बंद रहेगा 

    बताते चले की कक्षा नर्सरी से आठवीं तक को बंद करने के फैसले के साथ साथ कक्षा 9वी से ऊपर के लिए भी आदेश है जिसमे यह आदेश दिया गया है की कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही चलेगी 

      इस आदेश से बच्चो के साथ साथ गार्जियन को भी को काफी राहत हुई है |

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

JYOTI CNC automation IPO में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की

 JYOTI CNC automation  IPO 

JYOTI CNC automation  IPO में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की 



 JYOTI CNC automation  IPO : नए साल में इस आईपीओ पर निवेशकों  ने जमकर  दांव लगाया है  इस आईपीओ के लिए अप्लाई करने का आज अंतिम दिन था जिसमे निवेशकों  ने इस आईपीओ पर विश्वास कर जमकर दांव लगाया है  इस आईपीओ में अब तक  ओवरआल  40.49 गुना भरा है | 


 share market :   शेयर मार्केट में  JYOTI CNC AUTOMATION  के IPO पर निवेशकों को दांव लगाने का आज अंतिम मौका था | इस  आईपीओ  के इस्सू   में  315-331  का प्राइस बैंड रखा गया था जिसमे एक लोट में 45 शेयर था जिसमे निवेशकों को पैसा लगाना था |  इस आईपीओ को निवेशकों को अच्छा  रेस्पॉन्स मिला है , इस आईपीओ को लगभग 40.49 गुना सब्सक्राइब किया गया है | अगर देखा जाए तो इस IPO  में सबसे ज्यादा Qualified institutional buyer ने  दांव लगाया है |   Qualified institutional buyer ने लगभग इस आईपीओ में 46.37 गुना सब्सक्राइब किया है |    रिटेल  निवेशकों ने  भी दांव लगाया है |इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने    27.5  गुना सब्सक्राइब किया है | इस आईपीओ में नॉन इंस्टीटूशनल निवेशकों ने 38.37 गुना सब्सक्राइब किया है |  इस IPO  के सदस्ता के लिए 9 जनवरी   2024  में खुला था और 11  जनवरी को यानि आज बंद हो गया |  12 जनवरी को इसके शेयर का अलॉटमेंट हो सकता है | 16  जानकारी को इसके शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे |

   JYOTI CNC AUTOMATION की डिटेल्स : 

               JYOTI CNC AUTOMATION  के IPO का साइज    30211480  शेयरों का है |  इस शेयर के फेस वैलु 2रुपये है यह कंपनी IPO  के द्वारा 1000  लाख करोड़ जुटाना चाहती है |  इस कंपनी के IPO   के प्राइस बैंड 315  रूपए से 331  रूपए प्रति शेयर है | यह  NSE और  BSE दोनों  पर लिस्ट होंगे | इस कंपनी के 1 एक लोट का साइज देखा जाए तो 45  शेयर का है | जिसके लिए निवेशकों को कम से कम  14895 रुपये का निवेश करना पड़ा है | 


              क्या करती है कंपनी 

 Jyoti CNC automation  , सी एन सी    मशीन बनाती है इसकी दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज है एक गुजरात  में तथा दूसरा फ़्रांस में  | Jyoti CNC automation  के भारत के आलावा विदेशो में भी क्लाइंट है |  iइसके कस्टमर की बात करे तो यह इसरो , टाटा एडवांसेस सिस्टम , रोलेक्स किंग्स ,  ब्रम्होस ऐरोस्पेस , टर्कीश  ऐरोस्पेस इत्यादि को  प्रोडक्ट को सप्लाई करती है | 


  

          


केके पाठक ने दिया शिक्षा विभाग से इस्तीफा, खुद ही पद छोड़ा

 केके पाठक ने दिया शिक्षा विभाग से इस्तीफा, खुद ही पद छोड़ा


 KK Pathak Resign : बिहार के अपर शिक्षा सचिव केके पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्वत: ही अपना पद छोड़ दिया है 

      केके पाठक का इस्तीफा ;  केके पाठक से इस्तीफे की मांग हमेशा राजनीतीज्ञ भी करते थे  | वे iइतने सख्त फैसले लेते थे की कभी कभी सरकार पर भी संकट आ जाता था जिसके वजह से बहुत से लोग इस्तीफे की मांग भी कर देते थे | लेकिन बताते चले की उन्होंने ने ये पद किसी के दवाव में नहीं छोड़ा बल्कि खुद ही छोड़ दिया है | उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को अपना इस्तीफा भेजा है | उन्होंने सामान्य विभाग को पत्र लिखकर स्वेच्छा से पद छोड़ने की जानकारी दी है | हालाँकि अभी तक सरकार की तरफ से उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है | 



   Bihar :  केके पाठक ने बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से स्तीफा दे दिया है उनहोने ये पद खुद ही छोड़ दिया है | बताते चले की शिक्षा स्तर को सुधार के लिए केके पाठक की हनक पुरे शिक्षा विभाग पर था | kकेके पाठक की वजह से शिक्षा विभाग में काफी सुधार हुआ , इनके द्वारा ली गई हर एक फैसले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच जाता था , वो ऐसी  ऐसी फैसला लेते थे की  उनके फैसले से पूरा विभाग त्रस्त था  |जिसकी वजह से ये काफी सुर्खिओ में रहते थे वे काफी सख्त और तेज तरार ऑफिसर थे | उन्होंने जिस विभाग में गए उस विभाग में सुधार का काफी प्रयत्न किये तथा  सख्त फैसले लिए जिसकी वजह से विभाग के कुछ लोग नाराज भी हो जाते थे | 

      


बुधवार, 10 जनवरी 2024

अडानी अंबानी टाटा वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट में सबने निवेश का किया ऐलान

 अडानी  अंबानी टाटा वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट में सबने निवेश का किया ऐलान 

  Vibrant Gujrat Gloval Summit :   वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में देश और दुनिया के तमाम बड़े बड़े कारोबारियों ने हिस्सा लिया  , इस दौरान सभी अधिकांश उधोगपतियो ने गुजरात में कई बड़े निवेश का ऐलान किया |

           Vibrant Gujrat Gloval Summit :  आज वाइब्रेंट गुजरात समिट का 10वां संस्करण है बता दे की जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने 2003 में पहला  वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट का उद्धघाटन किया था | आज लगभग  20 साल बाद 10वें वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट है | जिसमे प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ देश दुनिया तमाम उधोग जगत के लोग इस वाइब्रेंट समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे है |

       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट में कहा की आज दुनिया भारत को  स्थिरता के एक महत्वपूर्ण  स्तम्भ के रूप में देख रहा है   | और वह एक ऐसे मित्र के रूप में उभरा है जिस पर भरोसा किया जा सकता है |

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की 10 साल पहले भारत दुनिया के शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में 11वें  स्थान पर था लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है | 



       वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान किस उद्योगपतियों ने क्या निवेश का ऐलान किया जिसे आप नीचे देख सकते है 

 (i)  Reliance industry  गुजरात में कार्बन फाइबर प्लांट लगाएगी  :  रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश ने बुधबार यानि आज घोषणा किया है की उनकी कंपनी हजीरा में भारत की ग्लोवल स्तरीय कार्बन फाइबर प्लांट लगाएगी | उन्होंने ने कहा है की रिलायंस इंडस्ट्री जामनगर में 5000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन गंगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है | iइससे  बड़ी संख्या में लोगो को रोजगार मिलेगा | तथा गुजरात को ग्रीन उत्पादों का प्रमुख एक्सपोर्टर बनाने में सहायता होगी | uउन्होंने कहा की रिलायंस गुजरात को ग्रीन एनर्जी के मामले में ग्लोबल लीडर्स बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है | 

     मुकेश अंबानी ने कहा की रिलायंस ने पिछले 10 सालो में पुरे भारत में लगभग 150 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है जिसमे एक तिहाई से अधिक निवेश अकेले सिर्फ गुजरात में किया है  |


( ii)  Adani Group Gujrat में करेगा 2 lलाख करोड़ का निवेश :  - देश के बड़े उधोगपति गौतम अदानी  ने आज यानि बुधवार को ऐलान किया है की गुजरात में दो लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा | जिससे राज्य में लगभग एक लाख से अधिक लोगो को रोजगार मिलेगा | उन्होंने कहा की गुजरात में ग्रीन एनर्जी पार्क का निर्माण करेगा जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा | 

   ( iii) TATA GROUP : ने भी गुजरात में निवेश का ऐलान किया है -   टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधबार को घोषणा किया है | उन्होंने कहा है की टाटा समुह गुजरात राज्य के धोलेरा में सेमीकंडक्टर प्लांट का निर्माण करेगा  | उन्होंने कहा की 2 Mमहीने में लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए 20 Gगीगावाट की गीगा फैक्ट्री शुरू करने वाला है इससे लोगो को रोजगार का अवसर भी मिलेगा | 

  (iv)  Maruti Suzuki  करेगी गुजरात में निवेश :  mमारुती सुजुकी मोटर कारपोरेशन के चेयरमैन ने बुधवार को घोसना किया की मारुती सुजुकी इंडिया गुजरात में 35000  करोड़ का निवेश करेगा | uउन्होंने ने कहा की मारुती सुजुकी इंडिया गुजरात में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगा | उन्होंने ने कहा की इस प्लांट का उत्पादन क्षमता 10  लाख यूनिट्स वार्षिक होगी 


     अन्य कंपनियों के चेयरमैन ने गुजरात में निवेश का ऐलान किया है | 

गुरुवार, 4 जनवरी 2024

बिहार के सरकारी स्कूलो का टाइम बदला

        बिहार के सरकारी स्कूलो का टाइम बदला 

बिहार में इस समय ठण्ड बढ़ गई है | देखा जाए तो बिहार के कुछ  क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक ठंड पड़ने लगा है , बहुत से लोग जो सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक जाते थे वह भी कम हो गया है | बहुत से लोग मॉर्निंग वॉक जाना बंद कर दिया है |  ठण्ड का असर बच्चो के शिक्षा पर भी पड़ने लगा है | ठण्ड के कारण छोटे छोटे बच्चो के विद्यालय जाने में काफी दिक्कत हो रही है बच्चे ठण्ड के कारण स्कूल जाना नहीं चाहते | और बच्चे के माता पिता भी इस ठण्ड में स्कूल भेजना नहीं चाहते | खबर निकलकर यह आ रही है की बहुत जल्द ही  सभी जिलों में इस ठण्ड के चलते बच्चो के हित में रखकर शीघ्र ही कोई निर्णय लिया जाएगा | 
         इस निर्णय में निश्चित ही स्कूल के समय में कुछ बदलाव संभव है या हो सकता है की अगले आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया जाएगा | 

         इस बीच कोसी प्रमंडल के आयुक्त ने शीतलहर के मद्देनजर स्कूल के टाइमिंग में बदलाव किया है | 

     प्रमंडलीय आयुक्त का स्कूल के समय में बदलाव तीन जिले सहरसा , मधेपुरा तथा सुपौल में प्रभावी हो जायेगा | आयुक्त उपरोक्त तीन जिलों के जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कक्षा एक से आठ तक का स्कूल का सञ्चालन सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक और कक्षा नौ से बारहवीं तक का टाइमिंग सुबह 9;30 से 4 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है | 

बुधवार, 3 जनवरी 2024

केंद्रीय मंत्री @AmitShah नई दिल्ली में तुअर दाल उगाने वाले किसानों के लिए पंजीकरण, खरीद और भुगतान पोर्टल लॉन्च करेंगे

 

केंद्रीय मंत्री @AmitShah नई दिल्ली में तुअर दाल उगाने वाले किसानों के लिए पंजीकरण, खरीद और भुगतान पोर्टल लॉन्च करेंगे। 


           केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दाल उगाने वाले किसानो के लिए पंजीकरण और भुगतान पोर्टल लांच करेंगे | वह दालों में आत्मनिर्भरता पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे Iइस पोर्टल को लॉन्च होने से किसानो को पंजीकरण और पेमेंट के लिए आसान हो जायेगा जिससे किसानो काफी फायदा होगा उसे इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा |


▪️ इस किसान-केंद्रित पहल का उद्देश्य NAFED और NCCF द्वारा खरीद, सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं और प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण के माध्यम से तुअर दाल उत्पादकों को बेहतर कीमतों के साथ सशक्त बनाना है, जिससे घरेलू दालों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।

भारतीय रेलवे ने ठण्ड में घने कोहरे के दौरान रेल परिचालन के को सुनिचित करने के लिए फॉग डिवाइस का बंदोवस्त किया

   भारतीय रेलवे ने ठण्ड में घने कोहरे के दौरान रेल परिचालन के को सुनिचित करने के लिए फॉग डिवाइस का बंदोवस्त किया 

      भारतीय रेलवे ने घने कोहरे में रेल  परिचालन को सही ढंग  से सही समय में  परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने 19742 फॉग  डिवाइस का बंदोबस्त किया है |


        भारतीय रेलवे ने हर साल सर्दीयो में घने कोहरे में सही ढंग से रेल परिचालन के अपना खास इंतजाम करती है | इस वार भी रेलवे ने खास बंदोबस्त किया है | 
 
       भारतीय रेल ने हर वर्ष ठण्ड शुरू होते ही घने कोहरे के दौरान विशेष रूप से देश के उत्तरी भाग में बड़ी संख्या में ट्रेने प्रभावित होती है | जिसके लिए रेलवे खास इंतजाम करती है | सुचारु रूप से रेल परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने कोहरे के दौरान 19742 फॉग डिवाइस का बंदोबस्त किया है | इससे ट्रेन सेवाओं की विश्वनीयता में सुधार होगी तथा इससे लेट लतीफे को कम करने में भी मदद मिलेगी तथा सभी यात्रिओ को को सुरक्षा बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है | 
       
         बताते चले की फॉग डिवाइस एक जीपीएस पर आधारित नेविगेशन डिवाइस होती है |जो ट्रेन ड्राइवर अर्थात लोको पायलट को घने कोहरे की स्थिति में ट्रेन को चलाने में मदद करता है | यह डिवाइस लोको पायलट को सिन्गलो , मानवयुक्त तथा मानव रहित लेवल क्रासिंग को , स्थाई गति प्रतिबन्ध जैसे निश्चित स्थलों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है | इस सिस्टम से भौगोलिक क्रम में आनेवाले तीन निश्चित स्थलों में से लगभग पांच सौ मीटर तक की ध्वनि सन्देश के साथ साथ अन्य संकेत मिलता है | 


UP के पूर्व CM Aअखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

 UP के पूर्व CM Aअखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज 

       उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है , उन्होंने X (पूर्व  Twitter ) पर ट्वीट किया और कहा है की बीजेपी सिर्फ हवा हवाई बाते करता है |


            उन्होंने कहा की बीजेपी उत्तरप्रदेश के लिए सिर्फ सिर्फ हवा हवाई बाते करते रहता है | उन्होंने कहा की उत्तरप्रदेश के लिए हवा हवाई बाते करने वाले माननीय ये भी तो बताए की एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कितनी ग्रोथ रेट होनी चाहिए और वास्तव में अभी कितनी है , सिर्फ हवा में बाते करने से नहीं होता |


          उन्होंने ये भी कहा की देश को सबसे ज्यादा सांसद  देने वाला राज्य को कितने एक्सप्रेसवे मिला ,  जो राज्य सबसे ज्यादा सांसद देकर प्रधानमंत्री देने में अहम् भूमिका निभाते है उस राज्य को कितने एक्सप्रेसवे मिला | 

        उन्होंने यह भी कहा की बात करें इन्वेस्मेंट की कितनी जमीनी स्तर पर उतरा और इस इन्वेस्टमेंट से कितना उत्पादन हुआ और इससे कितने लोगो को रोजगार मिला |

हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत , सेबी के जाँच को ठहराया सही

 हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत , सेबी के जाँच को ठहराया सही 

      अडानी हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार यानि 3 जनवरी को को सेबी के जाँच के लिए तीन महीने का और समय दिया है चीफ जस्टिस के बेंच ने यह फैसला सुनाया है | कोर्ट ने अडानी ग्रुप को राहत देते हुए इस मामले में सेबी के जाँच को सही ठहराया है | साथ ही कोर्ट ने सेबी के जाँच में दखल देने से इंकार कर दिया है |
   चीफ जस्टिस ने कहा कि सेबी के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में प्रवेश करने की अदालत की शक्ति सिमित है | कोर्ट ने यह भी कहा की सेबी ने 22 मामले में से सेबी ने 20  मामले की जाँच पूरी कर लिया है साथ ही अन्य दो मामले के जाँच के लिए कोर्ट ने सेबी को 3 mमहीने का समय दिया है |
     सुप्रीम कोर्ट का मानना है की जाँच को सेबी से SIT को ट्रांफर करने का कोई आधार नहीं है |
     बता दे की पिछले साल 24 नवम्वर को कोर्ट ने फैसला को सुरक्षित रखा था |  CJI  ने कहा था की हमें अमेरकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को तथात्मक रूप से सही मानने का कोई जरुरत नहीं है |

याचिकाकर्ता द्वारा एक्सपर्ट कमिटी के पूनर्गठन की मांग तथा दूसरे  याचिका में सेबी द्वारा रिपोर्ट देने ने देरी के लिए सेबी पर अवमानना की कार्बाइ करने की मांग की गई थी |

            इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा की बेंच ने कहा था कि यह कमिटी के साथ बहुत अन्याय होगा और लोग सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त समिति में काम करना बंद कर देंगे | इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा था की मार्किट रेगुलेटरी सेबी को सभी मामले में जाँच पूरी करनी होगी |
      

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में क्या होने वाला आगे? सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

 अडानी-हिंडनबर्ग मामले में क्या होने वाला आगे? सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज 

     Adani-Hindenburg Case: अडानी-हिंडनबर्ग के  मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि शेयर बाजार नियामक सेबी को बदनाम करने का कोई कारण नहीं है | 


    Adani-Hindenburg Case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  आज यानि बुधवार (3 जनवरी) को  सुबह लगभग 10.30 बजे के आसपास अपना फैसला सुनाएगा|  याचिकाकर्ता ने मामले को  नए सिरे से जांच करने की की मांग की है | याचिकाकर्ता का  कहना है कि ग्रुप के शेयर में हुए निवेश की जांच होनी चाहिए  | हालांकि सेबी ने कहा कि उसने सभी पहलुओं की जांच पहले ही कर ली है |
        इससे पहले 24 नवंबर को सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था | अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों मूल्यों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है  |  ग्रुप ने सभी आरोपों से मना करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है | 

        सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में क्या कहा था?

कोर्ट ने 24 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि शेयर बाजार नियामक सेबी को बदनाम' करने का उसके पास कोई कारण नहीं है| जिसने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच की थी|  अदालत ने कहा था कि बाजार नियामक ने जो किया है | उस पर संदेह के लिए उसके सामने कोई सामग्री नहीं है |

     


share market :नए साल में इस आईपीओ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , तीन से चार दिन में निवेशकों का पैसा हो जायेगा डबल , एक हजार गुना भरा IPO

 नए साल में इस आईपीओ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , तीन से चार दिन में निवेशकों का  पैसा हो जायेगा डबल , एक हजार गुना भरा IPO 

  Share market :     नए साल  2024 में एक और IPO   की शेयर मार्केट में एंट्री होने वाली है इस IPO में निवेशकों ने गजब का रेस्पोंस दिखाया है , अगर ग्रे मार्किट की बात करे तो यह आईपीओ अच्छे प्रीमियम पर है |


 share market :   शेयर मार्केट में नए साल 2024 में Kay Cee energy & infra के IPO ने ऐसी एंट्री मारी है कि यह पुरे रिकॉर्ड तोड़ दिया है Iइस आईपीओ को निवेशकों को गजब का रेस्पॉन्स मिला है , इस आईपीओ को लगभग 1052.45 गुना सब्सक्राइब किया गया है | अगर देखा जाए तो इस IPO  में सबसे ज्यादा रियल निवेशकों ने दांव लगाया है | इस IPO  के सदस्ता के लिए 28 दिसम्बर 2023  में खुला था और 2  जनवरी को बंद हो गया |आज यानि 3 जनवरी को इसके शेयर का अलॉटमेंट हो सकता है | पांच जानकारी को इसके शेयर NSE पर लिस्ट होंगे |

     KAY Cee Energy & infra के IPO का साइज 29.5 लाख शेयरों का है यह कंपनी IPO  के द्वारा 15.93 लाख करोड़ जुटाना चाहती है इस कंपनी के IPO   के प्राइस बैंड 51  रूपए से 54 रूपए प्रति शेयर है | यह केवल NSE पर लिस्ट होंगे | इस कंपनी के 1 एक लोट का साइज देखा जाए तो 2000 शेयर का है | जिसके लिए निवेशकों को कम से कम  102000    रुपये का निवेश करना पड़ा तथा  अधिकतम 4 लॉट यानि 432000 रुपये तक का निवेश करना था |

     निवेशको का पैसा जल्द ही डबल होने की उम्मीद है 

Kay Cee energy & Infra  के लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्किट में यह धमाल मचाया हुआ है |  देखा जाए तो इस कंपनी का आईपीओ का भाव प्रति शेयर प्राइस 54 रूपए है | लेकिन इस कम्पनी के IPO का भाव 65 रुपये GMP  दिखा रहा है | इसका मतलब यह हुआ की कम्पनी का स्टॉक्स प्राइस बैंड से 65 रूपए अधिक भाव पर लिस्ट हो सकता है | ऐसा उम्मीद है की शेयर बाजार में लिस्ट होते ही अपने  निवेशकों का पैसा डबल कर सकता है |


            इस कंपनी के IPO  के बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ हुई 

  अगर देखा जाय तो Kay Cee Energy & Infra के  IPO की बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ हुई है |  इसके आईपीओ को 1052.45 गुना सब्सक्राइब किया गया है | इसमें सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों ने दांव लगाया है |  
     रिटेल निवेशकों ने 1311.1 गुना सब्सक्राइब किया है वही देखा जाए तो Non institutional निवेशक 1668.97 गुना तथा qualified institutional buyers 127.71 गुना सब्सक्राइब किया है | 

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

SHARE BAZAR : NIFTY में स्टैण्डर्ड डोजी कैंडल एक्टिवेट हुआ , अब यह लेबल टुटा जाता है तो बाजार में होगी बड़ी गिरावट

 SHARE BAZAR : NIFTY  में स्टैण्डर्ड डोजी कैंडल एक्टिवेट  हुआ , अब यह लेबल टुटा जाता है तो बाजार में होगी बड़ी गिरावट  

      शेयर बाजार ने आज यानि मंगलवार को गिरावट का सिलसिला जारी रहा , निफ़्टी 76.10 अंक  या 0.35 फीसदी गिरकर 21665.80 पर बंद हुआ | बैंक निफ़्टी 472.65 अंक या 0.98 फीसदी गिरकर 4776165 पर बंद हुआ | सेंसेक्स 379.46 अंक या 0.53  फीसदी गिरकर 71892.48 पर बंद हुआ |


    निफ़्टी में सोमवार यानि 01 जनवरी को डेली चार्ट पर स्टैण्डर्ड डोजी कैंडल बानी थी | इसी के लो पर आज यानि मंगलवार को शेयर मार्केट के कामकाज की शुरुआत हुई | और पुरे दिन बाजार दबाव में रहा |


      मार्केट के इस रिकवरी में फार्मा इंडेक्स का बहुत महत्वपूर्ण रोल रहा |  सभी फार्मा कंपनी का शेयर अच्छी खासी बढ़त में रही जिसके कारन मार्केट को रिकवरी करने में मदद मिली | मेटल और एनर्जी सेक्टर के स्टॉक्स में भी बढ़त रही जिसके कारण निफ़्टी को  रिकवरी करने में यह सेक्टर भी मदद पहुंचाई |  फिरभी निफ़्टी लगभग 76 अंक गिरकर ही  Lलगभग 21665. पर बंद हुआ |

     निफ़्टी डेली चार्ट पर सोमवार यानि एक जनवरी को बनी डोजी कैंडल आज के गिरावट के बाद एक्टिव हो गई है और निफ़्टी ने 21555.65 का निचला स्तर छुए  |  हालाँकि इस लेवल से सुवह ने निफ़्टी बॉटम फार्मेशन बनाकर सपोर्ट लिया और बड़ी मोसकत के बाद लगभग 100 अंक रिकवरी करने में कामयाब रहा | इस समय यूएस पॉजिटिव था इसलिए मार्केट में थोड़ी रिकवरी हुई |

     निफ़्टी में डेली टाइम फ्रेम पर हैमर कैंडल बनाई जिसकी क्लोजिंग कल के स्टैण्डर्ड डोजी के विक के ठीक निचे हुई | इस सप्ताह के शुरुआत ने रिपोर्ट में कहा गया था | की निफ़्टी के लिए 21800 के ऊपर क्लोज करना थोड़ा मुश्किल है वही से सेलर हावी हो रहे है |

    

SHARE MARKET NEWS : गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्किट बाजार जानिए कल यानि 03 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

 SHARE MARKET NEWS : गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्किट बाजार  जानिए कल यानि 03 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल 

     Share market : उतार चढाव बीच बड़े बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा जिसके कारन आज काफी हद तक बाजार पर दबाव बना रहा |  आज निफ्टी  76.10 या 0.35 फीसदी गिरकर लगभग  21665.80 पर बंद हुआ एक्सपर्ट का मानना है की  निफ्टी 21800 के ऊपर मजबूती जे साथ बंद होने में कामयाब होने में ही बाजार में तेजी रहने की संभावना है |
    आज यानि 2 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ , आज निफ्टी  76.10 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर लगभग 21665.80  के आसपास बंद हुआ , बैंक निफ़्टी आज  472.65 अंक या 0.98 फीसदी गिरकर 47761.65 के आसपास बंद हुआ , सेंसेक्स भी 379 .46 अंक  गिरावट के साथ 71892.48  के आस पास बंद हुआ | FINNIFTY 110.95 या 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 21346.15 पर बंद हुआ 
    आज शेयर बाजार को देखा जाय तो लगभग 1691 शेयर के भाव बढे है जबकि 1631 शेयर के भाव गिरे है   |
   एलकेपी सिक्युरिटीज के रूपक डे का कहना है की डेली निफ्टी चार्ट एक वियरीश कैंडल बना है | जो निकट की अबधि में गिरावट रहने का संकेत है | जब तक निफ़्टी 21750 sसे निचे रहेगा तब तक बाजार कमजोरी का ट्रेंड बने रहने की उम्मीद है |
       अगर बैंक निफ़्टी को देखा जाय तो आज यानि 2 जनवरी को पुरे कारोबारी दिन लगातार मंदी  का दबाव देखने को मिला जिसके कारन बैंक निफ़्टी 48000 के अहम सपोर्ट के निचे बंद हुआ |

       

सोमवार, 1 जनवरी 2024

Share market news : मोतीलाल ओसवाल ने कहा 2024 में भी शेयर बाजार में तेजी रह सकती है , उन्होंने ने अपने पसंदीदा शेयर के बारे में बताए ?

 Share market news : मोतीलाल ओसवाल ने कहा 2024 में भी शेयर बाजार में   तेजी रह सकती है , उन्होंने ने अपने पसंदीदा शेयर के बारे में बताए  ? 

     ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है की शेयर बाजार में अभी तेजी बना रहेगा | दुनिया के सबसे प्रमुख देशो में भारत की फाइनेंसियल ग्रोथ सबसे ज्यादा है इसलिए बाजार में और तेजी की उम्मीद है | 
             SHARE MARKET :       ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है की शेयर बाजार में अभी तेजी बना रहेगा | दुनिया के सबसे प्रमुख देशो में भारत की फाइनेंसियल ग्रोथ सबसे ज्यादा है | इसके अलावा मजबूत घरेलु आर्थिक माहौल , घरेलु संस्थागत और रिटेल निवेशकों की बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी से बाजार में तेजी की उम्मीद है |  इसके आलावा सरकार द्वारा पॉलिसी में निरंतरता की उम्मीद से बाजार का जोश हाई  बने रहने की उम्मीद है | दुनिया के सबसे प्रमुख देशो की श्रेणी में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ सबसे ज्यादा है इसलिए वैलुएशन में हालिया तेजी के बावजूद बाजार में और तेजी की उम्मीद है |  ब्रोकरेज का मानना है की की विकास की गतिशीलता और पॉजिटिव आउटलुक बरक़रार रहेगा  | उनका मानना है की रियल एस्टेट , इंडस्ट्रियल  , ऑटो , बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर रह सकता है  | उन्होंने ने कहा भारत की मजबूत आर्थिक ग्रोथ , माध्यम महगाई , क्रूड तेल की कीमतों में गिरावट  , FII और   DII फ्लो में मजबूती और रिटेल निवेशकों की बढ़ती   हुई भागीदारी ने भारतीय बाज़ारो को काफी ऊंचाई पर पहुंचाया है |

    

मोतीलाल ओसवाल के पसंदीदा शेयर :  लार्ज कैप में मोतीलाल ओसवाल को SBI , ITC , HCL ,  कोल इंडिया , टेक टाइटन , महिंद्रा एंड महिंद्रा , अल्ट्राटेक सीमेंट  जैसे शेयर पसंद है | वही मिड कैप में  ग्लोवल हेल्थ , मेट्रो ब्रांड , PNB housing   , गोदरेज  आदि शेयर पसंद है |

मगध विश्वविद्यालय के VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

  मगध विश्वविद्यालय VC प्रो. शशि प्रताप शाही हटाए गए, राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बड़ा प्रशास...